रविवार, 22 नवंबर 2009

शिवसेना, मनसे और कांग्रेस :- बिल्लिओं की लड़ाई में बन्दर का फायदा

(इस ब्लॉग में लिखे गए वक्तव्य मेरे निजी हैं, और मेरी स्वतन्त्र टिप्प्णियां हैं|)

लो भैया आज का दिन भी बीत गया... दिन भर की मारा मारी के बाद रविवार का दिन भी आखिर शांति से बीत ही गया.... बस कोई कोई समाचार चैनल चिल्ला रहे थे... वह शिवसेना ने हल्ला मचाया ना.. यार नया क्या है इसमें... | एक खबर आई असम में बम फटने और उसमे ७ लोगों की जान जाने की भी... मगर संवेदन शीलता तो ख़त्म हो गयी है सो वह भी एक खबर ही रही... ना किसी को कोई फर्क पड़ा और ना ही मीडिया को इस खबर को अधिक देर तक दिखाने में कोई फायदा दिखा.. सो एक खबर बनी रही नीचे घुमती हुई आती है ना... | और हाँ शाम होते होते एक खबर और देखी सचिन तेंदुलकर पर फिर कुछ बोल दिया भाई अपने संजय राउत जी ने... | यार क्या फायदा हुआ यह सब बयान बाज़ी से.. | बिना मतलब मीडिया से लड़ाई मोल ले ली और क्या... | हर चैनल पे शिवसेना ही शिवसेना है भाई वाह एक ही दिन में इतनी बड़ी पब्लिसिटी, क्या बात है भाई,.... | बदनाम हुए तो क्या नाम ना हुआ... यही फंडे पे आज कल शिव सेना और मनसे काम कर रही हैं...| दोनों सुर्खिओं में आने या सुर्खिओं में बने रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.. | वैसे मेरे को तो लगता है की सब कुछ फिक्स है.. | मुझे तो यहाँ तक संदेह है की अबू आज़मी के अपमान की घटना भी फिक्स थी.. | देखिये एक झापड़ खाने से अबू आज़मी मुंबई में उत्तर भारतीओं और हिंदी भाषिओं के फेवरेट हो गए.. मनसे भी मराठी मानुष के हक़ में लड़ने वाली पार्टी हो गयी... और कांग्रेस भी खुश हो गयी... क्योंकि शिवसेना एक बार और दब गयी.. | अब आई बी एन के दफ्तरों में हो रही तोड़ फोड़ और सामना में सचिन तेंदुलकर पर किये गए कमेन्ट भी उसी खीज का ही नतीजा है|



मेरा मानना है की हिंदुस्तान के पत्र-कारिता या मीडिया कहूँ तो उसमे भी भ्रष्टाचार पनपने लगा है... अब हर समाचार चैनल किसी ना किसी राजनीतिक सोच से प्रेरित लगने लगे हैं..| पत्र-कारिता अब स्वतन्त्र नहीं रही...| हर समाचार चैनल को चलने और जिंदा रखने के लिए जो पैसा आ रहा है वह कहाँ से आ रहा है उसकी जांच कीजिये.... आपको शायद सच्चाई पता चले... | समाचार चैनल मदारी और बन्दर का खेल दिखाते हैं और ब्रेकिंग न्यूज़ के नाम पर अनाप शनाप दिखाते रहेंगे.. | अभी राज ठाकरे साहब को भी हीरो बनाने वाला मीडिया ही था.. | महाराष्ट्र की राजनीति का सच भले कुछ भी हो मगर जनता के पास चुनावो में कोई अच्छा विकल्प है नहीं... और मीडिया में भी खबरों को परोसने के तौर तरीके पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है | नतीजतन एक अजीब सा माहौल बन रहा है जिसमे जनता उदासीन होती जा रही है... राजनीतिक समाचारों के और राजनीतिक गतिविधिओं के लिए... |

देखिये शिवसेना के मेरे भाइयों क्यों ना अच्छे मुद्दों पर राजनीति की जाए..| यकीन मानिए इन मुद्दों पर मारा मारी करने से शिवसेना अपना ही जनाधार कम करेगी.. | और बिना मतलब के देश को कांग्रेस के हाथों में दे देगी.. | भाई अंग्रेजो ने जाते जाते कांग्रेस को यह मन्त्र दिया की बांटो और राज करो.. | वही काम कांग्रेस आज भी कर रही है | मनसे और शिव सेना का हाल बिल्लिओं के आपस में लड़ने वाली बात जैसा हो रहा है और इनकी आपस की लड़ाई में बन्दर को फायदा पहुँच रहा है | भाई लोगों अभी भी सुधर जाओ और अपने अच्छे मुद्दों को टटोलो और मुंबई को लड़ाई का अखाडा बनाने की जगह दुनिया के सबसे अच्छे शहरों के रूप में विकसित करने के लिए सम्मिलित प्रयास करो... |

देव
नवम्बर २२, २००९

कोई टिप्पणी नहीं: